बुधवार, 29 अक्टूबर 2025

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहपुर और गोपालपुर विधानसभाओं में किया रोड शो।

सुराज सूत्रधार प्रशांत किशोर ने गोपालपुर और बिहपुर विधानसभाओं में किया रोड शो, जनसंपर्क कर स्थानीय प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन।

PK ने PM मोदी, CM नीतीश और लालू यादव पर किया हमला, कहा - मोदी जी बिहार से वोट लिए लेकिन फैक्ट्री सूरत में लगवाए, लालू और नीतीश ने पिछले 35 सालों में बिहार को मजदूरों की फैक्ट्री बना कर रख दिया है।



जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में भागलपुर पहुंचे। अपने बिहार बदलाव यात्रा के साथ उन्होंने बिहपुर और गोपालपुर विधानसभाओं में रोडशो के माध्यम से जनसंवाद किया। उनके साथ बिहपुर से जन सुराज पार्टी के स्थानीय प्रत्याशी पवन चौधरी और गोपालपुर के मनकेश्वर सिंह मौजूद रहे।

प्रशांत किशोर ने अपने प्रत्याशियों के साथ नवगछिया के मिलन चौक और बिहपुर के वशिष्ठ पेट्रोल पंप समेत कई जगहों पर स्थानीय लोगों के बीच जाकर उनका समर्थन मांगा। इस दौरान प्रशांत किशोर और जन सुराज प्रत्याशियों का भव्य स्वागत किया गया। उनके रोडशो में भारी संख्या में भीड़ भी उमड़ी। 

इस मौके पर प्रशांत किशोर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने अपने यहां से भाजपा के सांसद-विधायक को 20-25 साल तक जिताया। लेकिन फिर भी स्थिति नहीं सुधरी है। हमारे बच्चे अभी बहुत मुश्किल से छठ पर्व में वापस घर आए हैं। अगर आपने उनके लिए वोट नहीं दिया तो वे फिर से पीठ पर बोरा रखकर वापस जाने के लिए मजबूर होंगे और अगले पांच साल तक यह स्थिति नहीं सुधरेगी।

उन्होंने कहा कि लालू-नीतीश ने मिलकर अपने 35 वर्षों के शासन में बिहार को मजदूरों की फैक्ट्री बना दिया है। नीतीश की सरकार 5 साल से जनता को लूट रही थी और अब महिलाओं को 10-10 हजार रूपये दे रही है। आज आपके पास मौका है और विकल्प है। आज अगर आपने समझदारी नहीं दिखाई तो अगले पांच साल फिर यह लोग आपको लूटते रहेंगे। इस बार नाली-गली के लिए नहीं, हिंदू-मुसलमान के लिए, अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा और रोजगार के लिए वोट दीजिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहपुर और गोपालपुर विधानसभाओं में किया रोड शो।

सुराज सूत्रधार प्रशांत किशोर ने गोपालपुर और बिहपुर विधानसभाओं में किया रोड शो, जनसंपर्क कर स्थानीय प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन। PK ने P...